फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhiwani girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर भिवानी की युवती से दुष्कर्म

Sat, 30 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani girl raped on the pretext of marriage
रोहतक। जींद के युवक द्वारा भिवानी की युवती के साथ शादी का झांसा देकर रोहतक के एक होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भिवानी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक भेजी है। अब महिला थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि ऑनलाइन उसका जींद के एक युवक से संपर्क हुआ, जिसने खुद को सेना में भर्ती बताया। एक दिन युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि सोचकर बताएगी। बाद में उसने भी शादी करने की सहमति दे दी। युवती का आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे रोहतक बुलाया और एक होटल में ले जाकर गलत काम किया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो किसी न किसी बहाने टालता रहा। बाद में शादी करने की बात से पलट गया। उसने घर वालों को अवगत कराया। घरवाले उसके घर रिश्ता लेकर गए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उल्टा उन्हें ही धमकाने लगे। भिवानी पुलिस ने जीरो एफआईआर करके रोहतक पुलिस के पास भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed