फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhiwani and Rohtak were the hottest in the state with a mercury of 45.2 degrees Celsius.

Rohtak News: 45.2 डिग्री पारे के साथ भिवानी संग प्रदेश में सबसे गर्म रहा रोहतक

Tue, 09 Jun 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani and Rohtak were the hottest in the state with a mercury of 45.2 degrees Celsius.
48-गर्मी की प्यास... रोहतक के दिल्ली रोड पर गर्मी हवाओं के बीच राहत के लिए पानी पीती युवती। - फोटो : Samvad
रोहतक। जिले में सोमवार को लू के साथ भीषण गर्मी पड़ी। दिनभर तेज धूप ने लोगों को बेचैन रखा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रोहतक प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहरों की सूची में शामिल रहा। रोहतक के साथ भिवानी का भी तापमान सबसे अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिले में 11 जून तक गर्म हवा चलने की संभावा है। एक जून के बाद से ही जिले में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। बारिश के बाद तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था।
विज्ञापन

अगर न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो यह 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। जिले में 11, 13 व 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी तीन दिन में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 और 12 जून को जिले में ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 रहा।
जून में यूं बढ़ा तापमान (डिग्री सेल्सियस):
तारीख अधिकतम न्यूनतम
8 जून 43.6 23.8
7 जून 43.1 23.8
6 जून 40 23
5 जून 43.1 25.2
4 जून 42.1 24.2
3 जून 40 22.8
2 जून 38.3 21.8
1 जून 34.3 21.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed