फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhau gang member out on bail arrested with weapon

Rohtak News: जमानत पर हुआ भाऊ गैंग का सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 05:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Bhau gang member out on bail arrested with weapon
जमानत पर आए भाऊ गैंग के सदस्य झज्जर जिले के गांव बिरधाना निवासी आकाश उर्फ आशु को एवीटी स्टाफ की टीम ने जलेबी चौक, झज्जर रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास एक देसी पिस्तौल और कारतूस मिला है, जिसके चलते शिवाजी कॉलोनी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस झज्जर रोड पर पहुंची, जहां मायना गांव के नजदीक जलेबी चौक पर पुल के नीचे एक युवक आकाश उर्फ आशु खड़ा दिखाई दिया। जांच अधिकारी आरोपी को पहले से जानता था, क्योंकि आरोपी के खिलाफ हत्या के दो केस सहित 14 मामले दर्ज हैं। साथ ही आरोपी हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से संबंध रखता है। पुलिस को देखकर आकाश भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे काबू किया। तलाशी के दौरान देसी पिस्तौल मिला, जिसके अंदर एक कारतूस था। पुलिस आरोपी को आर्म्ज एक्ट के तहत काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती सहित अन्य केस अदालत में चल रहे हैं, जिनमें वह जमानत पर आया हुआ है। साथ ही हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का सक्रिय सदस्य है। गैंग के परवीन्द्र उर्फ चीमा निवासी मातन जिला झज्जर के कहने पर गैंग के दूसरे साथी संदीप निवासी गांव बिरधाना ने उसे एक देसी पिस्तौल दिया था। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर भाऊ गैंग के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed