फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bharat Mukti Morcha called for Bharat Bandh on 1 July

Rohtak News: भारत मुक्ति मोर्चा ने किया 1 जुलाई को भारत बंद का आह्वान

Fri, 20 Jun 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mukti Morcha called for Bharat Bandh on 1 July
कलानौर। भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा ने 1 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत मुक्ति मोर्चा के प्रधान जगदीश ने बताया कि जिला व गांव स्तर पर भारत बंद आंदोलन में शांतिपूर्ण ढंग से भाग लेंगे। इसके जरिए सरकार व आरएसएस का विरोध किया जाएगा। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के जिलों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन के लिए है, संविधान लागू होने के इतने वर्ष बाद भी न महिलाएं सुरक्षित हैं, न गरीब व वंचित समाज। जगदीश प्रधान ने बताया कि मोर्चे की कई प्रमुख मांगें हैं। इसमें जाति आधारित जनगणना न कराने, चुनाव में ईवीएम न हटाने, शिक्षा के व्यावसायिकरण, बुद्ध मंदिर को ब्राह्मणों से मुक्त करने के लिए विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर भारत मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश दहिया, सुरेश मेहरा, रामपाल मेहरा, जोगिंदर रंगा, पोनी प्रधान, राजू पेंटर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed