फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bharat Bhushan Batra, Rohtak Railway Road incident

मैं नकारात्मक नहीं राजनीति नहीं करता, कुछ लोग शहर का माहौल बिगाड़ रहे : विधायक

Sat, 31 Aug 2024 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bhushan Batra, Rohtak Railway Road incident
30सीटीके07- पत्रकारों से बातचीत करते विधायक भारत भूषण बतरा। स्रोत: अमर उजाला
रोहतक। रेलवे रोड प्रकरण को लेकर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि वह नकारात्मक राजनीति नहीं करते, लेकिन कुछ लोग अपने राजनीति स्वार्थ पूरे करने के लिए शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बतरा शुक्रवार को सोनीपत रोड स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बतरा ने कहा कि भाजपा की ओर से जो आरोप लगा रहे हैं, समय आने पर इसका सबूत के साथ जवाब दिया जाएगा। साथ ही रोहतक आवास के बाहर प्रदर्शन व धमकी केस में कानून अपना काम करेगा। चुनाव आयोग मामले को देख रहा है। साथ ही विधायक ने इस मौके पर अपना संकल्प पत्र भी जारी किया, कहा-पूरे शहर का नवनिर्माण करेंगे।
विज्ञापन

दलित समाज से परिवार का गहराई से रहा है नाता :
विधायक ने कहा कि दलित समाज से उसके परिवार का गहराई से नाता रहा है। एक दूसरे के घर आना-जाना, भोजन करना भी रहा है। वह कभी घृणात्मक राजनीति का हिस्सा नहीं रहे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी दलित समाज से हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने विधायक कोटे से समाज के लिए लाखों रुपये के काम करवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बलराज बल्ले, बलवान रंगा, तेजबीर सेन, अड़ीचंद नीमड़िया, ताराचंद बागड़ी, एडवोकेट परीक्षित दुग्गल, बलजीत डाबला राणा, सुरेंद्र कान्ही, विनोद देहराज व डॉ. रामानंद नागर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed