फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhandara was organized on Ganesh festival in Haripura locality, immersion will be done in Haridwar tomorrow

Rohtak News: हरिपुरा मोहल्ले में गणेश उत्सव पर भंडारा हुआ, कल हरिद्वार में होगा विसर्जन

Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bhandara was organized on Ganesh festival in Haripura locality, immersion will be done in Haridwar tomorrow
29jjrp11- झज्जर। हरिपुरा मोहल्ले में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालु। संवाद
झज्जर। शहर के हरिपुरा मोहल्ले में स्वर्णकार संघ मराठा मंडल के सदस्याें की तरफ से भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के तीसरे दिन शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं आज स्वर्णकार संघ मराठा मंडल के सदस्य भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। रविवार को सुबह आठ बजे हरिद्वार में विसर्जित करेंगे।
विज्ञापन

शहर के हरिपुरा मोहल्ला में स्वर्णकार संघ मराठा मंडल की तरफ से इस बार 19वां गणेश उत्सव मनाया गया। बुधवार 27 अगस्त को हरिपुरा मोहल्ले में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति की स्थापना के बाद सत्यनारायण की कथा हुई। हरिपुरा मोहल्ले में गणेश उत्सव पांच दिन का मनाया जाता है। इस दौरान कमेटी के सदस्य दिल्ली से भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर आते है। वहीं पांच दिन बाद हरिद्वार में विसर्जन करते है। इस बार 31 जुलाई को हरिद्वार में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा। इसमें सरजीत, सोनू, मुकेश उर्फ बल्लू, रमेश, राजेश, काले, अनुज, रिंकु, मोनू, अभिषेक, पीला सुनार, सूरज मराठा, सतीश मराठा, सतीश, मामनचंद, रविंद्र, कोच्चि, टेकचंद सैनी सहित अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed