रोहतक। टिकाना सत बाबा सावल शाह उदासीन आश्रम जगदीश कॉलोनी में गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व शनिवार को श्रद्धा व भक्ति भावना से मनाया गया। संत बाबा सुखा शाह महाराज ने बताया जब गुरु अर्जन देव की पत्नी माता गंगा के कोई संतान नहीं थी। बहुत समय बीत गया। फिर माता गंगा गुरु अर्जन देव के पास गईं और बेटा होने की अरदास की। गुरु अर्जन देव ने कहा आप बाबा बुढ़ा जी के पास जाओ और उनसे आशीर्वाद लो। तब माता गंगा बाबा बुढ़ा के पास गईं। वहां बाबा कीरत कर रहे थे। बाबा ने माता को आशीर्वाद दिया कि तुम्हारा बेटा बहुत बहादुर बनेगा और दुश्मनों को चुन-चुन के मारेगा। उनकी मीठी याद में मिस्सी रोटी, अचार व लस्सी का भंडारा लगाया गया। इस मौके पर महक बाबा, बेबी, आकांक्षा ,सारा, शालू, सिमी, आशा, रिम्पी, अलका, सिमी, बेबी भाटिया, वीना, लक्ष्मी, मीनू, हिमानी आदि मौजूद रहे।