फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhaktamal Katha from 21st at Swami Balakpuri Dera

Rohtak News: स्वामी बालकपुरी डेरे में भक्तमाल कथा 21 से

Wed, 11 Feb 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bhaktamal Katha from 21st at Swami Balakpuri Dera
रोहतक। स्वामी बालकपुरी महाराज की 17वीं पुण्य तिथि पर संगीतमय भक्तमाल कथा का आयोजन पुरिधाम में 21 फरवरी से किया जाएगा। स्वामी बालकपुरी डेरे के महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज ने बताया कि 21 से 23 फरवरी तक भक्तमाल कथा होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महासचिव महंत कमलपुरी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में भक्तों को जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद मिलेगा। कथा व्यास पुरिधाम के बाबा शांतपुरी होंगे जो कथा के माध्यम से भक्तों को निहाल करेंगे।
विज्ञापन

21 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा शाम चार बजे से सात बजे तक होगी। 22 को भजन संध्या का आयोजन पुरिधाम धर्मशाला में होगा। 23 फरवरी को प्रातः नौ बजे से रक्तदान शिविर बाबा बालकपुरी धर्मार्थ औषधालय की ओर से लगाया जाएगा। कथा के विश्राम के पश्चात दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed