फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhajan parties promoting public welfare schemes and policies

Rohtak News: जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का बखान कर रही भजन पार्टियां

Wed, 17 Jul 2024 05:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Bhajan parties promoting public welfare schemes and policies
रोहतक। सूचना, जनसंपर्क, भाषा व संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा महानिदेशक मंदीप बराड़ के निर्देशानुसार व उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिवे में सरकार की उपलब्धियां व नीतियों के प्रचार के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान जिले के गांवों व शहर के वार्डों में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों की जानकारी दी जा रही है। अब तक 49 गांवों में भजन पार्टियां सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर चुकी है।
विज्ञापन

जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया कि जिले में विशेष प्रचार अभियान में विभागीय नियमित व सूचीबद्ध भजन पार्टी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पहुंच रही हैं। भजन पार्टियां अपनी गीत व संगीतमयी मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की योजनाएं, नीतियों और उपलब्धियों के बारे में आमजन को जागरूक करने का काम कर रही है। विशेष प्रचार अभियान को उद्देश्य आमजन को सरकार की विकासात्मक नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों के साथ-साथ लोकप्रिय योजनाओं बारे लोक गायन शैली के माध्यम से जागरूक करना है।
विज्ञापन

सूचना व जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टी ने मंगलवार को ऋषिकेश, बाबूलाल एंड भजन पार्टी, मंगत एंड भजन पार्टी, रामचंद्र एंड भजन पार्टी व संजीत एंड भजन पार्टी के नेतृत्व में भैणी चंद्रपाल, किलोई दोपाना, शेखपुर तितरी, मसूदपुर व निंदाना खास पहुंचे। यहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed