फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhaini Mato village is sinking, a dam will be built on the border of Saiman

Rohtak News: भैणी मातो गांव डूब रहा, सैमाण की सीमा पर बनेगा बांध

Sat, 09 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bhaini Mato village is sinking, a dam will be built on the border of Saiman
महम के गांव भैणी सुरजन की सीमा पर मिट्टी का बंद तैयार करती मशीन। संवाद
महम। महम चौबीसी के गांव भैणी मातो के चारों तरफ जलभराव हो गया है। गांव को डूबने से बचाने के लिए सैमाण गांव की सीमा पर पोकलेन मशीन से बांध बनाने का शुक्रवार को प्रयास किया गया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण कामयाबी नहीं मिल पा रही है। विभाग व ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की महिला सरपंच काजल ने बताया कि भैणी सुरजन में एक महीने से अधिक समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में जलभराव से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल्दी निकासी नहीं हुई तो गेहूं की फसल पर भी संकट हो सकता है। उनकी धान की फसल चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग ने पानी निकासी के लिए मोटर लगाई थी लेकिन बहुत कम समय तक ही चल पाई। साथ लगते गांव सैमाण व पुट्ठी का पानी बहकर उनके क्षेत्र में दिक्कत बढ़ा रहा है। पूरे दिन में इतने पानी की निकासी होती है उतना ही पानी दूसरे गावों से बहकर वहां पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने सिंचाई विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय को पत्र भेजकर भैणी सुरजन व सैमाण गांव की सीमा पर बांध बनाने की मांग की थी। इसके बाद सिंचाई विभाग के चीफ सुरेश कुमार यादव शुक्रवार को टीम के साथ भैणी सुरजन गांव पहुंचे और जलभराव का जायजा लिया। चीफ ने संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को हर संभव मदद की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर अधिकतर समय बंद रहती है। चीफ ने अधिकारियों से एक बड़ी मोटर और उपलब्ध करवाने के आदेश देते हुए कहा कि मोटरों के लिए 24 घंटे बिजली दी जाए। इसके साथ ही गांव में पोकलेन मशीन पहुंच गई।

ग्रामीणों के सहयोग से भैणी सुरजन सैमाण गांव की सीमा भैणी मातो सैमाण रोड से लेकर सरकारी स्कूल व जलघर के साथ होते हुए दोनों गांवों की सीमा पर मिट्टी से रोक लगाने का कार्य जारी है। सरपंच का कहना है कि लगभग 1700 मीटर लंबा बांध बनेगा। उसके बाद गांव के पानी की निकासी संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed