फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Beti Bachao Beti Padhao, egg, daughter birth, about sex determination test , haryana, art

अंडे पर भ्रूण का चित्र उकेर दिया बेटी बचाओ का संदेश

Fri, 01 Jul 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 01 Jul 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Beti Bachao Beti Padhao, egg, daughter birth, about sex determination test , haryana, art
एमडीयू के छात्र अक्षय राठी ने की आनलाइन जागरूकता फैलाने की पहल - फोटो : amar ujala
प्रतिभा पुरस्कार और प्रोत्साहन की मोहताज नहीं होती। वह खुद-ब-खुद संभावनाओं को उखेड़ कर सामने आ जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एमडीयू के छात्र अक्षय राठी ने। समाज के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा लिए अक्षय ने अंडे पर भ्रूण का चित्र उकेर कर ‘बेटी बचाओ अभियान’ का मार्मिक संदेश दिया है।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन के पीजी अंतिम वर्ष के छात्र अक्षय ने बताया कि वह अब तक ऐसे 50 वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर डाल चुके हैं। जन जागृति के उद्देश्य के साथ-साथ अक्षय विज्ञान पर आधारित मनोरंजक वीडियो भी बनाते हैं। दुनियाभर में उनके वीडियो को 52 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति ने युवाओं को प्रतिभा एवं कौशल के प्रदर्शन के अनेक अवसर उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह ऊर्जा एवं जल संरक्षण, पर्यावरण, स्वच्छता एवं रक्तदान के लिये विशेष अभियान चलायेंगे। जनजागृति अभियान के लिये वे अपने यू ट्यूब चैनल के साथ-साथ सोशल मीडिया तथा अपनी कलाकृतियों को भी माध्यम बनायेंगे। इसके अलावा योग एवं आयुर्वेद को विश्व में लोकप्रिय बनाने में भी अपना योगदान देंगे। वे सात देशों के छात्रों को आनलाइन यू ट्यूब चैनल के लिए परामर्श भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed