सांपला। भगवान परशुराम सर्व समाज सेवा दल की ओर से सोमवार को कुलताना गांव में बुजुर्गों का मान प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम हुआ। जिसमें राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री प्रदान कर उत्साहित किया। इस मौके पर नाैंवी कक्षा की छात्रा दिव्या द्वारा पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों द्वारा शुभारंभ किया। गांव के बड़े बुजुर्गों व युवा क्लब द्वारा बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। क्लब के प्रधान अशोक द्वारा अन्य सामाजिक व खेलों भाग लेने वाले होनहारों को इनाम दिया। कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र कुलताना रहे।
इस मौके पर डाॅ. मुकेश दत्त, सुभाष लकडिया, पाशा राम डीघल ब्लाक समिति सदस्य हेमंत भारद्वाज, पंडित रमेश, देवी सिंह, महेंद्र सिंह, बनी सिंह सहरावत कबीर सहरावत, ईश्वर परजापत, सूबेदार उमेद सिंह, आदित्य पहलवान, बलराम शर्मा मौजूद रहे।