फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bengal scored 335 runs for six wickets, Majumdar scored a century

Rohtak News: बंगाल ने छह विकेट पर 335 रन बनाए, मजूमदार ने लगाया शतक

Wed, 18 Jan 2023 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Bengal scored 335 runs for six wickets, Majumdar scored a century
रोहतक के लहाली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेड़ियम में रणजी मैच में गेंद को प्लेस करता बंगाल क? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। लाहली स्टेडियम में मंगलवार को हरियाणा व बंगाल के बीच एलीट ग्रुप ए का रणजी मैच शुरू हुआ। टॉस जीकर हरियाणा ने बंगाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बंगाल ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 335 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाज अनस्तुप मजूमदार ने सबसे अधिक 137 रन बनाए।
विज्ञापन

मंगलवार को साफ मौसम व खिली धूप में शुरू हुआ रणजी मैच बल्लेबाजों के नाम रहा। बंगाल की ओर से सबसे अधिक अनस्तुप मजूमदार 137 रन बना कर क्रिज पर जमे हैं। इसके अलावा अभिमन्यु इस्वर्ण ही 57 का आंकड़ा छू पाए। शेष कोई भी बल्लेबाज 49 से ऊपर रन नहीं बना सका। अभी बंगाल के पास चार विकेट और कल का खेल शेष है। वहीं हरियाणा के गेंदबाज हर्षल पटेल 18 ओवर में 60 रन देकर तीन विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा अजीत चहल ने 16 ओवर में 50 रन पर, अमन कुमार ने 15 ओवर में 57 रन व सुमित कुमार ने 15 ओवर में 60 रन देकर एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed