{"_id":"6400fe5e72835a6e2b0f05e2","slug":"bees-attack-on-female-college-students-25-students-injured-rohtak-news-c-17-roh1018-83243-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला कॉलेज की छात्राओं पर मधुमक्खियों का हमला, 25 छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला कॉलेज की छात्राओं पर मधुमक्खियों का हमला, 25 छात्राएं घायल
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार दोपहर बाद मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कॉलेज परिसर में पेड़ लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियों का झुंड उड़ने लगा। यह झुंड वहां छात्राओं व अन्य स्टाफ पर टूट पड़ा। इस अप्रत्याशित हमले से कॉलेज परिसर में भगदड़ व चीख पुकार मच गई। प्राचार्य व अन्य शिक्षकों ने अपने वाहनों से छात्राओं को तुरंत पीजीआई पहुंचाया। यहां करीब 25 छात्राओं का उपचार किया गया।
वीरवार को महिला महाविद्यालय रोज की भांति शुरू हुआ। यहां हजारों की संख्या में छात्राएं अध्ययन के पहुंची। कैंपस के खुले मैदान में सैकड़ों छात्राएं इधर-उधर बैठी थीं। इसी दौरान पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक उड़कर आकाश में मंडराने लगा। दोपहर बाद हुई घटी इस घटना से कॉलेज परिसर में हालात बिगड़ गए। मधु के डंक से चीखती-चिल्लाती छात्राएं इधर-उधर दौड़ने लगी। कुछ ही देर में पूरा कैंपस सुनसान हो गया। मैदान में छात्राओं के दुपट्टे, खाने-पीने का सामान, किताबें दूर तक बिखरी नजर आई। मधुमक्खियों ने अनेक छात्राओं को अपने डंक का शिकार बनाया। डंक की चुभन व दर्द से आहत छात्राएं तिलमिला उठीं।
मधुमक्खियों का हमला देख कॉलेज प्राचार्य व अन्य स्टाफ मदद के लिए दौड़ा। अपनी कारों में छात्रों को लेकर पीजीआई पहुंची। यहां किसी के बालों व किसी के कपड़ाें में तीन से छह मधुमक्खियां निकली। चिकित्सकों टीम ने भी तुरंत राहत पहुंचाते हुए उनका इलाज शुरू किया। कुछ छात्राओं को इंजेक्शन तो कुछ को ग्लूकोज तक चढ़ाना पड़ा। पीजीआई में 25 छात्राएं पहुंची। पलमोनारी एंड क्रिटीकल केयर मेडिसन यूनिट के अध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी खुद इमरजेंसी में मौके पर पहुंचे और छात्राओं की स्थिति जानकार उनके उपचार की व्यवस्था कराई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी पीजीआई पहुंचे। यहां से इलाज के बाद वे अपने घर लौट गए।