फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Beaten the young man after taking off his clothes, he was hanged due to embarrassment

कपडे़ उतारकर युवक को पीटा, शर्मिंदगी के चलते फंदा लगा दे दी जान

Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Beaten the young man after taking off his clothes, he was hanged due to embarrassment
शहर के डेयरी मोहल्ले में दरवाजा खटखटाने के संदेह पर पिता-पुत्र ने एक युवक के कपड़े उतारकर पिटाई की। युवक घर पहुंचा और शर्मिंदगी के कारण फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी कश्मीरी लाल ने दी शिकायत में बताया कि उसका सबसे छोटा बेटा रोहित (20) ही मेहनत मजदूरी करता था। बुधवार की रात करीब 12 बजे रोहित डेयरी मोहल्ले में ही महाबीर के मकान के आगे से गुजर रहा था। इसी बीच किसी अन्य युवक ने महाबीर के घर का दरवाजा खटखटा दिया। इस पर महाबीर व उसका लड़का संदीप घर से बाहर आए और रोहित को दरवाजा खटखटाने के आरोप में पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने युवक के कपड़े उतारकर पिटाई की। रोहित घर आया और अपने माता-पिता को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। फिर सभी लोग सो गए। उन्होंने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्होंने देखा कि रोहित अपने कमरे में पंखे के हुक के सहारे गले में चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर रोहित को उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कश्मीरी लाल का आरोप है कि उसके बेटे ने मारपीट से बेइज्जत होकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन बेटे और बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। 2016 में उनके बड़े बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा घर छोड़कर जा चुका है।
विज्ञापन

डेयरी मोहल्ला निवासी युवक ने आत्महत्या की है। उसके पिता के बयान पर मोहल्ले के महाबीर व उसके बेटे संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed