फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   be aware for educational degree

संभल कर लें विदेशी संस्थाओं के सहयोग से मिलने वाली एजुकेशन डिग्री

Fri, 11 Sep 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Sep 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
यदि आप किसी विदेशी यूनिवर्सिटी या संस्थान के एकेडमिक सहयोग (कॉलीब्रेशन)से पूरे होने वाले कोर्स में शामिल हो रहे हैं तो जरा संभल कर। पहले यह पता जरूर लगा लीजिए कि आपकी यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट विदेशी संस्थाओं से कॉलीब्रेशन संबंधित यूजीसी के नियमों पर खरा उतरते है या नहीं। यदि यह नहीं किया और विदेशी कॉलीब्रेशन वाली डिग्री ली तो यह आपके किसी काम की नहीं रहने वाली है। यूजीसी ने अब नियमों को दरकिनार करके किए जाने वाले कॉलीब्रेशन पर नजर टेढ़ी कर ली है।
विज्ञापन


    यूजीसी के सेक्रटरी प्रोफेसर जसपाल सिंह संधू ने दो दिन पहले इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में साफ साफ कहा गया है कि यूजीसी के संज्ञान में यह बात आई कि कुछ यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूटस विदेशी संस्थाओं के साथ एकेडमिक कॉलीब्रेशन यूजीसी के नियमों को नजर अंदाज करके कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह नियम या दिशानिर्देश जो भारत के राजपत्र में भी अधिसूचित और अनिवार्य है, साथ ही इसका पालन अक्षरत: किया जाना है। लेकिन कुछ यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट्स ऐसा नहीं कर रहे हैं। प्रोफेसर संधू ने स्पष्ट किया है कि नियमों की पालना किए बिना विदेशी संस्थाओं के सहयोग से मिलने वाली डिग्रियां न तो उच्च शिक्षा के लिए काम आएगी और न ही रोजगार के लिए इनका उपयोग होगा। बताया जाता है कि यूजीसी को आम लोगों और कुछ छात्रों ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद ही इन तरह का पब्लिक नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed