रोहतक। छोटूराम पॉलिटेक्निक में आयोजित इंटर पॉलीटेक्निक बास्केटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। वीटीआई रोहतक, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक हिसार, एसजेपी पॉलिटेक्निक डामला और छोटूराम पॉलिटेक्निक रोहतक की टीमों ने भाग लिया। समाजसेवी जसबीर मालिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य प्रवीण दहिया ने खेल और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। खेल विभाग के प्रधान डॉ. रविंदर राठी ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीमवर्क सिखाता है, जो जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि स्वयं को बेहतर बनाने का एक जरिया है। खेल में नियमित अभ्यास, समर्पण और दृढ़ संकल्प का होना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. राठी ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति अपने जुनून को बनाए रखने का संदेश दिया और उन्हें अपने खेल कौशल में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया। इसमें छोटूराम पॉलिटेक्निक रोहतक की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक हिसार की टीम ने रजत पदक व एसजेपी पॉलिटेक्निक डामला की टीम ने कांंस्य पदक हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जाट संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, खेल में सफलता के लिए ईमानदारी, समर्पण और मेहनत की जरूरत होती है। इस अवसर पर संस्थान से प्रवीण कोहाड़, राजीव शर्मा, नीलम, कृष्ण बिसला, प्रियंका, जगबीर बूरा, शशि कुमार एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।