फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bargadi sacrilege case: Interrogation of Ram Rahim lasted for 7 and a half hours in jail

बरगाड़ी बेअदबी केस : जेल में राम रहीम से साढ़े 7 घंटे चली पूछताछ

Tue, 09 Nov 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bargadi sacrilege case: Interrogation of Ram Rahim lasted for 7 and a half hours in jail
राम रहीम से पूछताछ के बाद लौटती पंजाब पुलिस की एसआईटी। अमर उजाला
बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सुनारिया जेल में आरोपी राम रहीम से साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान राम रहीम कई सवालों के जवाब गोल-मोल देता नजर आया। बैरक के बाहर स्पेशल रूम में शाम 5:30 बजे तक सवाल-जवाब का सिलसिला चला। शाम को 7:10 बजे एसआईटी पंजाब के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

2015 के बरगाड़ी के बेअदबी मामले में हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद सोमवार की सुबह करीब 9:35 बजे पंजाब पुलिस की एसआईटी की 10 गाड़ियों का काफिला रोहतक पहुंचा। टीम का नेतृत्व आईजी सुरेंद्रपाल परमार ने किया। साथ में एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, डीएसपी लखबीर सिंह व एक पुलिस इंस्पेक्टर भी थे। टीम ने 10 बजे जेल के अंदर प्रवेश किया, जहां जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने टीम को एक विशेष कमरे में रुकवाया। वहीं पर सुरक्षा के बीच बैरक के अंदर से लाया गया। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की एसआईटी पहले से 40 सवाल लिखकर लाई थी। मामले में करीब शाम 5:30 बजे पूछताछ का सिलसिला बंद हुआ। जेल प्रशासन ने राम रहीम को उसकी बैरक में भेज दिया। रामरहीम के जवाब से एसआईटी संतुष्ट हुई या नहीं, इसका खुलासा किए बगैर जांच टीम जेल परिसर से शाम को 7 बजे के बाद रवाना हो गई। पूछताछ के दौरान एडीजीपी रोहतक संदीप खिरवार व एसपी उदय मीणा भी जेल परिसर में पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर 2 बजे लौट गए।
विज्ञापन

सुरक्षा में लगी सेंध, एसआईटी के साथ गेट तक पहुंच गईं तीन अन्य गाड़ियां
सुबह पंजाब पुलिस का काफिला जब सुनारिया जेल पहुंचा तभी साथ में प्रेस लिखीं तीन गाड़ियां भी जेल के गेट तक पहुंच गईं। गेट के सामने ही एसआईटी प्रमुख आईजी सुरेंद्र परमार से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल-जवाब किए तो सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक लग सकी। इसके बाद पंजाब से आई मीडिया टीम को जेल के गेट से एक किलोमीटर के दायरे से बाहर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल में पहली बार राम रहीम से हुई आमने-सामने पूछताछ
डेरा प्रमुख राम रहीम को 2017 में साध्वी यौन प्रकरण में 20 साल की सजा हुई थी। इसके बाद पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और पिछले दिनों रंजीत हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा हुई। सीबीआई कोर्ट में भी राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई है। उसे जेल से बाहर बीमार होने के बाद ही पीजीआई, गुरुग्राम व एम्स ले जाया गया था। अब हाईकोर्ट की अनुमति से पंजाब पुलिस ने 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में राम रहीम को सामने बैठाकर पूछताछ की है।
पूछताछ में आधा घंटे का मिला ब्रेक
जेल के सूत्रों का कहना है कि पंजाब पुलिस की एसआईटी ने विशेष रूम में राम रहीम से पूछताछ सुबह 10 बजे शुरू की। चार सदस्यीय टीम ने लगातार सवाल-जवाब किए। पूछताछ का सिलसिला साढ़े 5 बजे तक चला। बीच में राम रहीम को आधा घंटे का ब्रेक भी दिया गया। पूछताछ के बाद भी राम रहीम सामान्य नजर आया।

यह है मामला
जून 2015 में पंजाब के बरगाड़ी से करीब पांच किमी दूर गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे। 25 सितंबर 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के पास हाथ से लिखे दो पोस्टर लगे मिले थे। ये पंजाबी भाषा में लिखे गए थे। मामले में पंजाब पुलिस ने कुछ लोगाें को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस राम रहीम से पूछताछ करना चाहती थी। 25 अक्तूबर को फरीदकोट की अदालत ने राम रहीम के 29 अक्तूबर के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किए थे, लेकिन हाईकोर्ट ने वारंट पर एक दिन पहले रोक लगा दी थी। साथ ही पंजाब पुलिस को सुनारिया जेल में राम रहीम से पूछताछ की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed