{"_id":"65b2b2d2bcdaf3bdde0cec34","slug":"bar-pradhan-will-contest-jat-organization-elections-266-filed-nomination-rohtak-news-c-17-roh1020-346316-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बार प्रधान लड़ेंगे जाट संस्था का चुनाव, 266 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बार प्रधान लड़ेंगे जाट संस्था का चुनाव, 266 ने किया नामांकन
Fri, 26 Jan 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था की चुनावी प्रक्रिया का एक चरण वीरवार को नामांकन के साथ पूरा हुआ। वीरवार को 30 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किए। चुनाव कार्यालय में 105 कॉलेजियम के लिए कुल 266 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब 26 जनवरी को नामांकन की छंटनी की जाएगी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अरविंद श्योराण ने भी अपना आवेदन दाखिल कर दिया है।
वीरवार को जाट संस्था के चुनाव कार्यालय का हाॅल लोगों से भरा रहा। यहां दिनभर गहमागहमी बनी रही। शाम तक कुल 30 लोगों ने नामांकन किया था, जबकि बुधवार शाम तक 236 लोग नामांकन दाखिल कर चुके थे। अब चुनाव अधिकारी के पास 266 उम्मीदवार नामांकन करा चुके हैं। आवेदनों की शुक्रवार को छंटनी के बाद सूची जारी की जाएगी।
चुनावी शेड्यूल के तहत 27 जनवरी दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद अंतिम सूची जारी करते हुए शाम काे चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए जाएंगे। इसके हिसाब से ही मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
वीरवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने वार्ड नंबर 72 से नामांकन दाखिल किया। यह वार्ड भिवानी और दादरी इलाके से संबंधित है। पहली बार किसी बार प्रधान ने संस्था के कॉलेजियम की सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल किया है। बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट भी नामांकन के समय उनके साथ मौजूद रहे।
वर्जन
चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन का वीरवार को अंतिम दिन रहा। संस्था के कुल 266 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शुक्रवार को नामांकन की छंटनी की जाएगी। शनिवार दोपहर तक नाम वापसी की जा सकती है। शाम को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
- डॉ. नवनीन अहलावत, ओएसडी, प्रशासक, जाट शिक्षण संस्था।