फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   bar council elections 69 percent voting counting tomorrow results soon

बार काउंसिल चुनाव : 69% मतदान, डेढ़ माह में आएगा परिणाम, मतगणना कल से

Thu, 19 Mar 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
bar council elections 69 percent voting counting tomorrow results soon
32- बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के दौरान शाम पांच बजे गेट बंद करती पुलिस। संवाद
रोहतक। बार काउंसिल के चुनाव को लेकर बुधवार को स्थानीय कोर्ट में उत्साह के बीच 69 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम सवा सात बजे काउंसिल के पर्यवेक्षक वरुण कत्याल की मौजूदगी में मतपेटियां सील कर चंडीगढ़ के लिए रवाना की गई। शुक्रवार से मतगणना शुरू होगी। काउंसिल की 23 सीटों का परिणाम डेढ़ माह में आएगा।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की बार काउंसिल की 23 सीटों के चुनाव को लेकर पंजाब व हरियाणा में स्थानीय अदालतों में वकीलों ने मतदान किया। रोहतक जिला कोर्ट परिसर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 4167 वकीलों से 2899 ने वोट डाला। इसके लिए छह मतदान केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने अबकी बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। गहन जांच पड़ताल के बाद वकीलों को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। आधार कार्ड व दूसरी आईडी देखी गई। पुलिस बल के अलावा एडीसी नरेंद्र कुमार, डीएसपी रवि खुंडिया व चुनाव तहसीलदार सरला मौके पर ही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सख्ती से कई वकील दिखे नाराज, बोले हम आतंकी नहीं
मतदान के दौरान गहन जांच के बाद ही वकीलों को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। कई वकील कह रहे थे कि वे जिला कोर्ट के वकील हैं, कोई आतंकी नहीं। इतनी कड़ी जांच का क्या औचित्य है। पुलिस ने समझाया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए ही पूरी व्यवस्था की गई है।
बाक्स
अंदर प्रवेश को लेकर पुलिसकर्मी व वकील के बीच कहासुनी
शाम पांच बजे पुलिस की तरफ से आवाज लगाई गई कि कोई वकील रहता है तो तुरंत अंदर आ जाए, बाद में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दो-तीन वकील आए और अंदर जाने के लिए प्रवेश की बात कही। पुलिस ने गेट बंद कर दिया। एक वकील ने तर्क दिया कि पांच मिनट देरी से भी तो मतदान शुरू हुआ है। इसी बीच पुलिस व वकील के बीच कहासुनी भी हो गई। हालांकि तुरंत मौके पर मौजूद वरिष्ठ वकीलों ने मामला शांत कर दिया।
बाक्स
डॉक्टर विजेंद्र अहलावत ने किया जीत का दावा
मतदान के दौरान 10 मिनट पहले युवा वकीलों में गेट पर जोश दिखा। हर कोई वोट डालने आ रहे मतदाताओं को अपना सीरियल नंबर बोलकर बता रहे थे। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। चौथी बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे डॉक्टर विजेंद्र अहलावत ने कहा कि चंडीगढ़ के बाद पंजाब व पूरे हरियाणा से रुझान आ गए हैं। चाहे परिणाम डेढ़ माह बाद आएगा लेकिन वकीलों के प्यार को देखते हुए उनकी जीत तय है।
.........
यूं डाले गए बूथ वाइज वोट

बूथ नंबर डाले गए वोट
190 477
191 505
192 479
193 464
194 467
195 507
बाक्स
रोहतक ये वकील रहे मैदान में
जिला अदालत से जुड़े रहे वकील डॉक्टर विजेंद्र अहलावत, रणबीर ढाका, बलवान सुहाग, पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट की भानजी अंजली सहरावत व दिव्या दहिया ने चुनाव लड़ा। इसके अलावा बाहर के वकील भी मैदान दिखे, जिनकी रोहतक रिश्तेदारी या दूसरा जुड़ाव है।

चुनाव के चलते रही जाम की स्थिति
बार काउंसिल के चुनाव के चलते सुभाष चौक से लेकर सोनीपत स्टैंड, आंबेडकर चौक पर दिनभर जाम की स्थिति रही। पुलिस वाहनों को दिनभर निकलवाती रही। सुभाष चौक के आगे एसबीआई बैंक के सामने पुलिस नाका लगाया गया था जहां खुद एसआई पवन तैनात रहे।

32- बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के दौरान शाम पांच बजे गेट बंद करती पुलिस। संवाद

32- बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के दौरान शाम पांच बजे गेट बंद करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed