फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bar Association Elections: Triangular contest for the post of President; uncontested election for several other

बार एसोसिएशन चुनाव: प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

Tue, 01 Sep 2026 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Triangular contest for the post of President; uncontested election for several other
नारनौल। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। प्रधान पद के लिए विजयपाल सिंह, संतोख सिंह यादव एवं नित्यानंद यादव मैदान में डटे हुए हैं, जिससे प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं उपप्रधान पद के लिए राजबाला यादव एवं प्रग्या शर्मा के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए साकेत मुकर, सुगन सिंह एवं हरेंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है इसी प्रकार लाइब्रेरियन पद के लिए विजेंद्र चंदेला एवं देवेंद्र कुमार के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी करण सिंह एडवोकेट, ललित तंवर एडवोकेट व मुकेश सैनी एडवोकेट ने संयुक्त रूप बताया कि ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर प्रियंका, जो की महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित था, को ज्वाइंट सेक्रेटरी घोषित कर दिया गया, वहीं ट्रेजरर पद पर राहुल भगवारिया और ऑडिटर पद पर अश्वनी यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शेष पदों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 सितंबर को सुबह 9:00 से 4:00 तक मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed