फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bank launches awareness campaign

Rohtak News: बैंक ने चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 31 Oct 2024 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bank launches awareness campaign
रोहतक।
विज्ञापन

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से हर साल की तरह सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में इस सप्ताह यह आयोजन किया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत 28 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। यह सप्ताह तीन नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

जागरूकता सप्ताह भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने व नागरिकों को सतर्कता के प्रति सजग करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष का विषय : सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि है। इस थीम के तहत बैंक की सभी शाखाओं में विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर तीन बजे प्रधान कार्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से संयुक्त रूप से पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रधान कार्यालय से शुरू होकर सेक्टर 3 आवासीय व व्यवसायिक क्षेत्र से होते हुए वापस प्रधान कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व बैंक के अध्यक्ष संजीव कुमार धूपर ने किया। इस मौके पर महाप्रबंधक ओम प्रकाश, मिथिलेश झा, रोहित निझावन, क्षेत्रीय प्रबंधक सीजे खुराना, सतर्कता अधिकारी नवदीप ढांडा, अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed