फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ban on mining, construction and burning of garbage, cleaning will be done by machine

Rohtak News: खनन, निर्माण और कचरा जलाने पर रोक, मशीन से होगी सफाई

Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ban on mining, construction and burning of garbage, cleaning will be done by machine
रोहतक। प्रदूषण खतरनाक स्तर पहुंचने के चलते प्रशासन ने जिले में खनन कार्य पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। खनन के लिए पूर्व में जारी स्वीकृति से संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर ग्रैप-4 लागू रहने तक खनन कार्य पर रोक लगाई जाएगी। गांवों में मुनादी करा कर लोगों को जागरूक किया जाए। खेतों व खुले में कचरा जलाने व संबंधित विभागों की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य भी बंद होंगे। नगर निगम व नगरपालिका मशीन से सफाई कराएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेश कुमार का कहना है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह लघु सचिवालय के सभागार में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के जारी निर्देशों व हिदायतों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु गुणवत्ता के दृष्टिगत ग्रैप स्टेज 4 लागू किया है। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक हिदायतें जारी की गई है। सभी अधिकारी गंभीरता से इन हिदायतों का पालन करें व कार्रवाई रिपोर्ट प्रतिदिन भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि त्योहार के सीजन में जाम की स्थिति न बनें। यातायात पुलिस को ऑटो चालकों को नियंत्रित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की चिह्नित सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिडक़ाव करा जाए। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति करने व जेनरेटट बंद रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही त्योहार पर पटाखे न जलाकर इको-फ्रेंडली तरीके से त्योहार मनाने व 15 साल पुराने पेट्रोल एवं 10 साल पुराने डीजल वाहनों को नहीं चलाना के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपमंडलाधीश दलबीर फोगाट, सुभाष चंद्र जून, नगराधीश मुकुंद तंवर, आरटीए सचिव डॉ. संदीप गोयत, पुलिस उपाधीक्षक रवि खुंडिया, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता मनिंद्र सिंह, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, जिला विज्ञान सूचना अधिकारी डॉ. जितेंद्र मलिक, जिला परियोजना संयोजक जितेंद्र खत्री, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला नगर योजनाकार सुमनदीप, कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed