{"_id":"68015892440a5c5f060a065c","slug":"baljeet-was-murdered-by-his-friends-after-an-argument-at-a-party-rohtak-news-c-17-roh1019-636308-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पार्टी में कहासुनी के बाद दोस्तों ने की थी बलजीत की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पार्टी में कहासुनी के बाद दोस्तों ने की थी बलजीत की हत्या
Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सैनिक कॉलोनी निवासी बलजीत की हत्या के आरोप में पानीपत जिले के समालखा निवासी टोनी और यूपी के अलीगढ़ निवासी सुभाष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
शहर थाना प्रभारी एसआई राजकुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को सूचना मिली थी कि सैनिक कॉलोनी स्थित सागर भोजनालय के साथ वाली बिल्डिंग की छत पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो युवक की पहचान उत्तराखंड के गोविंद नगर निवासी बलजीत के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके बेटे मनीष की शिकायत पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया। जांच में सामने आया की 6 अप्रैल की रात को ढाबे में काम करने वाले युवकों के साथ पार्टी करते हुए बलजीत की कहासुनी हुई थी। इसके बाद बलजीत की पीट पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी टोनी व सुभाष चंद को गिरफ्तार कर लिया है।