{"_id":"6797f372495a58db950c063b","slug":"badoli-avoided-questions-on-rape-allegations-hooda-said-cbi-investigation-should-be-done-rohtak-news-c-17-roh1019-588591-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दुष्कर्म के आरोपों पर सवाल टाल गए बड़ौली, हुड्डा बोले- सीबीआई जांच होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दुष्कर्म के आरोपों पर सवाल टाल गए बड़ौली, हुड्डा बोले- सीबीआई जांच होनी चाहिए
विज्ञापन
27सीटीके01 : प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली दुष्कर्म के आरोपों पर सवाल टाल गए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। दोनों नेता गणतंत्र दिवस पर रोहतक पहुंचे थे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जब पत्रकारों ने बड़ौली से सवाल किया कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके जवाब में बड़ौली बोले- अरविंद केजरीवाल ओछी राजनीति कर रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार तय है। जब उनसे दुष्कर्म के आरोप और कांग्रेस व भाजपा नेताओं की ओर से सीबीआई जांच की मांग को लेकर सवाल किया तो बड़ौली बोले- कुछ लोग समय-समय पर इस तरह की बात करते रहते हैं।
100 दिन में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई : हुड्डा
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 100 दिन में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा एचकेआरएन से कर्मचारियों को हटा रही है। महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने वाला वादा भूल गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। दिल्ली चुनाव पर हुड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। अब दिल्ली की जनता को समझ में आ गया है कि दिल्ली का असली विकास कांग्रेस ने कराया है। ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर दुष्कर्म के आरोपों की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीबीआई से जांच करोन की मांग की। उन्होंने कहा कि जो दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए।