{"_id":"667714bf4d5d66bffc0c88b7","slug":"bad-smell-spreading-in-houses-due-to-contaminated-water-supply-in-surya-nagar-rohtak-news-c-17-roh1020-448850-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सूर्या नगर में दूषित जलापूर्ति से घरों में फैल रही बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सूर्या नगर में दूषित जलापूर्ति से घरों में फैल रही बदबू
विज्ञापन
22सीटीके01... सोनू पावड़िया। संवाद
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे शिविर के बावजूद कॉलोनियों की समस्याओं का समाधान अभी तक भी नहीं हो पाया है। शहर के सूर्या नगर, खोखराकोट और आजादगढ़ में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति बड़ी समस्या है। इन इलाकों के लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। सूर्या नगर वासियों का कहना है कि सप्ताह में दो दिन दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। नल खोलते ही घरों में बदबू फैल जाती है। लोग टंकियों में पानी चढ़ाने से भी परहेज कर रहे हैं।
एक समय जलापूर्ति की जा रही है। यहां निचले मकानों में दूषित जल आ रहा है। जिन घरों में सबमर्सिबल है वहां ठीक है, लेकिन अन्य लोग टैंकर से पानी मंगाने को मजबूर हैं।
-सोनू पावड़िया, आजादगढ़
दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान हो चुके हैं। सुबह 4:30 के करीब पानी आता है। सप्ताह में एक से दो दिन पानी दूषित और बदबूदार आता है। इसके कारण खाना खाने का भी मन नहीं होता है।
विज्ञापन
-सरोज राठी, सूर्या नगर
दूषित पानी हमारी कॉलोनी की बड़ी समस्या है। साथ लगते राजेंद्र कॉलोनी में साफ पानी आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
-बबीता, सूर्या नगर
बिजली कट के साथ बदबूदार पानी ने भी बेहाल कर रखा है। टंकी में पानी गलती से चढ़ जाए तो पूरा टंकी सफाई कराना पड़ता है। क्योंकि टंकी का पानी आरओ से जुड़ा हुआ है। यह बड़ी समस्या है। इसका समाधान जल्द होना चाहिए।
-कृष्ण, सूर्या नगर
शिविर में मिलने वाली समस्याओं का एक-एक कर समाधान किया जाएगा। दूषित पानी की समस्या की शिकायत नहीं मिली है। ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या मिलने पर समाधान अवश्य कराया जाएगा।
आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग