{"_id":"dfc3b34baaae3add6146f069754196c6","slug":"back-foot-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर सरकार, एक्सटेंशन टीचर्स को दी मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर सरकार, एक्सटेंशन टीचर्स को दी मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 04 Aug 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में एक्सटेंशन टीचर्स की भर्ती पर रोक के आदेश देने वाली सरकार बैकफुट पर आ गई है।
सोमवार शाम हायर एजुकेशन कमिश्नर की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया कि कॉलेजों में एक्सटेंशन पर शिक्षक रखे जा सकते हैं। बशर्ते उनके कार्य में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
कुछ दिन पहले सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया था कि डिग्री कॉलेजों में एक्सटेंशन पर शिक्षकों को न रखा जाए। स्टाफ की कमी के कारण कॉलेज रिटायर्ड टीचर्स से ही बच्चों की पढ़ाई करा सकते हैं।
सरकार के इस आदेश के बाद कॉलेजों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी, क्योंकि ज्यादातार सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है। नए सत्र के 15 दिन बीतने के बाद भी कॉलेजों में क्लास शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विद्यार्थी आए दिन हंगामा-प्रदर्शन कर विरोध जता रहे थे। सोमवार शाम हायर एजुकेशन कमिश्नर की तरफ से वेबसाइट पर आदेश जारी कर दिया कि एक्सटेंशन पर ऐसे टीचर्स को रखा जा सकता है, जिनका कार्य अच्छा हो। पुराने लोगों को तब तक न हटाया जाए, जब तक उनके कार्य में कोई कमी न मिले या फिर उनसे ज्यादा अनुभवी शिक्षक मिल जाए।
बोले प्राचार्य
सरकार ने समय रहते यह फैसला लेकर विद्यार्थियों का भविष्य बचा लिया है। अब मंगलवार को पुराने शिक्षकों को ही बुला लिया जाएगा और एक-दो दिन से सभी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
- डॉ. वेदप्रकाश श्योराण, प्राचार्य पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक।