फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Baba took gold bars and amulets after hypnotizing the couple

दंपति को सम्मोहित कर सोने के बाले व ताबीज ले गया बाबा

Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Baba took gold bars and amulets after hypnotizing the couple
रोहतक। बहु अकबरपुर फ्लाईओवर पर हिसार का रास्ता पूछने के बहाने एक बाबा दंपती को सम्मोहित कर सोने के बाले व ताबीज लेकर फरार हो गया। दंपती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बाबा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहु अकबरपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में अनीता ने बताया कि वह 25 अक्तूबर की सुबह साढ़े 10 बजे वह अपने पति कश्मीर के साथ खेत में घास लेने के लिए गई थी। बहु अकबरपुर हाइवे पर पहुंची तो एक गाड़ी दिल्ली की ओर से आकर उनके पास रुकी। जिसमें एक बाबा बैठा हुआ था। उसने हिसार का रास्ता पूछा। इसके बाद उसने कश्मीर से एक रुपया मांगा। कश्मीर ने उसे 10 रुपये दे दिए। बाबा ने दंपती के हाथों पर पानी रख दिया, जिसे वे दोनों सम्मोहित हो गए। कश्मीर ने बाबा के कहने पर सोने के बाले और एक ताबीज निकाल कर उनको दे दिए। बाबा ने कहा यह राख लो और इसे चुन्नी के पल्ले में बांध लो। अनीता ने राख को चुन्नी में बांध लिया। इतना कहने के बाद बाबा वहां से चला गया। कुछ देर बाद उन्होंने पल्ले को खोलकर देखा तो उसमें कुछ नहीं मिला। इस पर उन्हें अपने साथ ठगी होने के अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed