फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BA student commits suicide by hanging

बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 27 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
BA student commits suicide by hanging
BA student commits suicide by hanging
रोहतक। लाढ़ौत रोड स्थित एक मकान में बीए फाइनल की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। शव को फंदे से लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पीजीआई भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174ए के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक लाढ़ौत रोड स्थित मकान में सुबह करीब 10 बजे की घटना है। 24 साल की बीए फाइनल की छात्रा ने अपने घर पर फंदा लगा लिया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। मां-पिता रिठाला स्थित खेत में पशुओं के लिए चारा आदि लेने गए थे। छात्रा की छोटी बहन जब घर पहुंची तो उसने देखा कि मकान के दरवाजे अंदर से बंद है। इसके बाद वह मकान की छत से होती हुई घर में दाखिल हुई तो देखा कि उसकी बहन ने चुन्नी से दरवाजे पर फंदा लगाकर आत्महत्या की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed