{"_id":"6ae636159ec1408e2b0ef894","slug":"ayushi-gupta-selected-for-the-income-tax-department-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-163014-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आयुषी गुप्ता का आयकर विभाग में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आयुषी गुप्ता का आयकर विभाग में चयन
विज्ञापन
31जेएनडी05: आयुषी गुप्ता।
जींद। अर्बन इस्टेट निवासी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जींद के पूर्व पदाधिकारी दीपक सिंगला की बेटी आयुषी गुप्ता का भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आयकर विभाग में चयन हुआ है। उन्हें दिल्ली जोन में अधीक्षक के पद पर नियुक्ति मिली है।
आयुषी की इस उपलब्धि से अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने सिंगला परिवार को बधाई देते हुए आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयुषी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल संकाय में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर उस समय इंडस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उन्हें स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया था। इसके बाद आयुषी ने मुरथल से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और निजी क्षेत्र में नौकरी करने लगीं। अब आयकर विभाग में चयन के साथ उन्होंने अपने करियर में एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, गोपाल जिंदल, रजत सिंगला, राजेश गोयल और सुशील सिंगला मौजूद रहे।