फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Awakened the flame of patriotism, made Haryana ahead in every field

Rohtak News: देश प्रेम की अलख जगाई, हरियाणा को हर क्षेत्र में आगे बताया

Thu, 26 Oct 2023 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Awakened the flame of patriotism, made Haryana ahead in every field
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई अनाज मंडी के सामने सेक्टर-21 में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश पर आधारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
उन्होंने मंच पर आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं गीत गाया और सबको अपने साथ गाना गाने को कहा। मंच से उन्होंने सभी को देशप्रेम की शपथ भी दिलाई। मंच से उतरकर सीएम ने प्रदेश भर से आए 242 कलशों को प्रणाम किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सभी को उम्मीद थी कि वह आगे बढ़ेंगे, मनमुताबिक हर चीज मिलेंगी। आज हम विश्व की 5वीं आर्थिक शक्ति हैं। भारत और जापान एक साथ आजाद हुए। जापान ने अपने लोगों में अधिक देशभक्ति जागृत की। हमारे देश में कवियों, फिल्मकारों ने लोगों में देश प्रेम जगाने का प्रयास किया। सीएम ने बताया कि प्रदेश देश की जनसंख्या का दो प्रतिशत है, लेकिन सेना में भागीदारी 11 प्रतिशत है। थल, जल, वायु सेना में हरियाणा का जवान है। जीएसटी भरने में भी हरियाणा आगे है। कल्पना चावला हमारे प्रदेश की बेटी थी। हम उद्योग, सेना, खेल, कृषि आदि हर चीज में आगे हैं। पीएम ने पिछले साल तिरंगा अभियान चलाया। ऐसे ही इस साल हर गांव-शहर में अमृत वाटिका बनाएंगे। यदि जरूरत पड़ी तो प्रदेश स्तर पर भी एक अमृत वाटिका बनाई जाएगी। 29 अक्तूबर को देशभर से 75 हजार कलश दिल्ली में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सात लाख गांव व शहरों से दिल्ली पहुंचेगी मिट्टी :
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में अमृतकाल के स्मारक रूप में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। 29 अक्तूबर को देशभर से 75 हजार कलश यहां पहुंचेंगे, इसमें हरियाणा के 242 होंगे। ये प्रदेश के कौने-कौने से आए हैं, इसमें शहीदों के आंगन की माटी है। इस माटी को कर्तव्य पथ के पेड़ों में मिलाया जाएगा। यह देश की एकता व अखंडता का प्रतीक होगा। इस अभियान में देश के सात लाख गांव व शहर शामिल हैं। जब यह पवित्र माटी दिल्ली पहुंचेगी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाएंगे। ऐसे में जब हमारे युवाओं में देशभक्ति का भाव जागृत होगा तो कोई भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकेगा।

इस मौके पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल व गौतम सरदाना, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, शमशेर खरकड़ा, सतीश नांदल, चेयरमैन मंजू हुड्डा, हरिओम मित्तल भाली और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल मौजूद रहे।

मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे कलश
विभिन्न जिलों से आए 242 कलश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। इन कलशों को मुख्य मंच के सामने आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मुख्यमंत्री ने अमृत वाटिका में अपने हाथों से पौधरोपण भी किया।

हरियाणा जवानों, किसानों और पहलवानों की धरती : बबली
विकास और पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि हरियाणा जवानों, किसानों व पहलवानों की धरती है। यह वीरों की धरती है, यहां ऐतिहासिक युद्ध हुए हैं। हम शहीदों को याद करने के लिए एकत्रित हुए हैं। इन शहीदों की बदौलत ही हमें आजादी मिली है। पिछले साल पीएम नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया।


हमारे देश का हिस्सा पाक और चीन के कब्जे में, लेकर रहेंगे : गुप्ता
शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि माटी को तन, मन, जीवन सब समर्पित है। भगवान राम ने भी अपनी मातृभूमि की माटी को स्वर्ग के समान माना था। स्वामी विवेकानंद भी अपनी माटी से प्रेम करते थे। यह हमारे अभिमान, स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक है। इसके लिए अनगिनत लोगों ने शहादत दी। यहां विदेशी आक्रांताओं ने हमले किए बाबर ने राम मंदिर तोड़ा, लेकिन अब हमारा खोया स्वाभिमान जागृत है। जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। हमारे देश की जमीन पर पाकिस्तान और चीन का कब्जा है, उसे भी जल्द छुड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed