{"_id":"68ba0362e31aa62e960e7d0f","slug":"automobile-sector-will-benefit-by-10-by-reducing-gst-rates-rohtak-news-c-17-roh1020-721793-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जीएसटी की दरें कम करने से ऑटो मोबाइल सेक्टर को 10 फीसदी होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जीएसटी की दरें कम करने से ऑटो मोबाइल सेक्टर को 10 फीसदी होगा लाभ
विज्ञापन
जेएन शर्मा,उद्यमी
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जीएसटी के नए स्लैब से उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार के इस फैसले को उद्योगपतियों ने राहत भरा बताया है। जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी करने से ऑटो मोबाइल सेक्टर को सीधा 10 प्रतिशत का लाभ होगा। इस नए फैसले से एक कार की कीमत एक लाख रुपये तक कम होने का अनुमान है। घरेलू उपयोग की चीजें भी सस्ती होंगी। इसके चलते व्यापारियों व उद्यमियों ने जीएसटी की दरें कम करने के फैसले को सराहा है।
-- -- -- -- -- --
व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक सौगात बनी नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार
केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में व्यापक कमी की ऐतिहासिक घोषणा की है। इससे दैनिक आवश्यक वस्तुएं, कृषि उपकरण, स्वास्थ्य क्षेत्र, शिक्षा सामग्री, ऑटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर जीएसटी दरों में कमी से आमजन, किसान, व्यापारी व उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलेगी।
केंद्र सरकार की ओर से घोषित नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार न केवल आम उपभोक्ता व किसानों के लिए राहत लाएगा बल्कि व्यापारी वर्ग व उद्योग जगत को भी नई ऊंचाई मिलेगी। व्यापारियों की सुविधा, पारदर्शिता व पूंजी प्रवाह में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसका प्रत्यक्ष लाभ छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
- विजय लक्ष्मीचंद गुप्ता, राज्य अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल।
व्यापारियों को राहत देंगी जीएसटी की दरें
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार व्यापारियों को राहत देने वाला कदम है। अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 व 18 प्रतिशत के रहेंगे। इस बदलाव से जरूरत की अनेक चीजें सस्ती होंगी। जीएसटी का मौजूदा डिजाइन और कई दरें पहले ही नहीं होनी चाहिए थीं। सरकार ने आठ साल की काफी देरी से यह सराहनीय फैसला लिया। अब साबुन, साइकिल, टीवी, व्यक्तिगत स्वास्थ्य व जीवन बीमा पॉलिसी के आम उपयोग के उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम होंगी।
- गुलशन डंग, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन।
लागत कम होने से उत्पाद सस्ता होगा
जीएसटी के नए स्लैब से उद्यमियों को सीधा 10 प्रतिशत का लाभ होगा। यह राहत उद्योगों व उद्यमियों के लिए राहत भरी है। इससे ऑटो मोबाइल सेक्टर में खुशी की लहर है। पहले दस प्रतिशत ज्यादा जीएसटी वसूला जा रहा था। इसके लिए बैंक से ब्याज पर रुपये लेने पड़ रहे थे। अब ऐसा नहीं करना होगा। नए फैसले से एक कार की कीमत एक लाख रुपये तक कम होगी। लागत कम होने से उत्पाद सस्ता होगा। घरेलू उपयोग की चीजें भी सस्ती होंगी।
- जेएन शर्मा, एमडी, एनएस इनटरनेशनल।