फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Auto driver accused of robbing a blind youth, arrested along with his partner

नेत्रहीन युवक से लूटपाट का आरोपी ऑटो चालक साथी सहित काबू

Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Auto driver accused of robbing a blind youth, arrested along with his partner
रोहतक। झारखंड से रोहतक आश्रय लेने वाले नेत्रहीन युवक से लूटपाट करने के आरोपी ऑटो चालक विक्की व मोहित निवासी नेहरू कालोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को झारखंड के कोडरमा जिले के गांव जोंगी निवासी 35 वर्षीय शक्लदेव ने शिकायत दी थी कि वह नेत्रहीन है। रोहतक की नेहरू कालोनी स्थित स्नेह ज्योति अंध आश्रम में आश्रय लेने के लिए आया था। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे दिल्ली बाईपास पर पहुंचा तो उसने एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो चालक व उसका साथी उसे नेहरू कालोनी की बजाय हिसार बाईपास पर ले गए। वहां पर मारपीट करके 3200 रुपये व बैग छीन लिया। साथ ही पीड़ित को सड़क पर उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। साथ ही लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed