फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Audacity...women became soft targets of miscreants

Rohtak News: दुस्साहस... बदमाशों का साॅफ्ट टारगेट बनीं महिलाएं

Wed, 18 Dec 2024 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Audacity...women became soft targets of miscreants
जिले में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ होने के बाद भी दुस्साहस कम नहीं हो रहा है। आए दिन बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने अब महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाश महिलाओं से चेन और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस भी लगातार लूटपाट और स्नेचिंग करने वालों पर सख्ती करके उनको गिरफ्तार कर रही है, लेकिन मौका पाते ही बदमाश लूट को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवती से चाकू के बल पर मोबाइल और चांदी की चेन लूट ली। विरोध करने पर चाकू से हमला किया तो बचाव के दौरान हाथ में चाकू लगा तो वह घायल हो गई। बदमाश लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के गोपाल नगर निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वह सांपला थानाक्षेत्र के इस्माईला रोड स्थित एक कंपनी में काम करती हैं। छुट्टी के बाद वह बस से दिल्ली के लिए चली जाती है। सोमवार शाम करीब 6 बजे कंपनी से निकलकर बस अड्डे के लिए जा रही थी। जब वह कुलताना चौक के पास पहुंची तो बाइक सवार होकर तीन युवक आए। उन्होंने चाकू दिखाकर उससे मोबाइल फोन छीना और उसने विरोध किया तो चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और चांदी की चेन भी जबरन उतार ली। चेन पर सोने का पानी था और वह सोने जैसी लग रही थी। पीड़िता ने विरोध किया तो बदमाशों ने गर्दन की ओर चाकू चला दिया। युवती ने चाकू के हमले को रोकने के लिए हाथ आगे कर दिया। इससे चाकू हाथ में लगा और वह घायल हो गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन घायल युवती को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------
रोहतक में बदमाश महिलाओं को बना रहे लूट-छिनैती का शिकार

रोहतक में तीन माह में 12 से अधिक वारदात हो चुकी हैं। इनमें पुलिस ने कई का खुलासा भी किया है, लेकिन हर माह लूटपाट की वारदात से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। चूंकि बदमाशों ने तीन माह में इन वारदात को अंजाम दिया है। पुरुषों के साथ हुई वारदातअलग हैं। यदि उनको भी जोड़ा जाए तो दोगुनी हो जाएंगी।
----------



जिले में तीन माह के दौरान छिनैती-लूट की वारदात
थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह आईटीआई फ्लाईओवर के नीचे गैस एजेंसी के पास आजाद नगर निवासी प्रमिला से महिला से सोने की चेन छीनी। आर्यनगर थानाक्षेत्र में डबल फाटक पुल के पास बाइकर्स ने पीजीआईएमएस की श्रीनगर निवासी नर्स किरण से स्कूटी चलाते समय ही सोने की चेन झपटी। थाना आर्यनगर के रामनगर निवासी वीरा की बाली झपटी, डीएलएफ कॉलोनी में बाइक सवारों ने महिला अर्चना देवी से छीनी चेन। सिटी थानाक्षेत्र में हिसार बाईपास चौक पर युवती से मोबाइल झपटा। सिटी थानाक्षेत्र में सुंदरपुर निवासी सुनीता से बाइकर्स मोबाइल छीनकर भागे। महेंद्रा मॉडल स्कूल के पास बाइकर्स महिला से मोबाइल फोन छीनकर भागे। हिसार रोड बांगड़ पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवती स्नेहा से मोबाइल छीना। हिसार बाईपास से जींद बाईपास के बीच एक युवती से मोबाइल छीना। हिसार भिवानी लिंक श्मशान घाट के पास महिला से नकदी-मोबाइल छीना। भिवानी बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो आरोपियों ने महिला से पर्स लूटा।

---------------
छिनैती करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कई बदमाशों को पकड़ा भी गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वाईवीआर, शशी शेखर, एएसपी रोहतक।


-----------

नकदी-मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
एवीटी स्टाफ टीम ने बल्लम व ककराणा के पास मोबाइल और नकदी छीनने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी एवीटी स्टाफ निरीक्षक अनेश कुमार ने बताया कि काहनौर निवासी विकास की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि विकास डिलिवरी बॉय है और 22 अक्तूबर को बल्लम में ऑर्डर देने के लिए गया था। विकास ऑर्डर देकर बल्लम गांव से ककराणा गांव में जा रहा था। बल्लम और ककराणा के बीच बाइक सवार दो युवकों ने विकास के साथ मारपीट कर उससे 10 हजार रुपये, मोबाइल व कागजात छीन लिए। जांच दोनों आरोपियों के नाम सामने आ गए थे। 15 दिसंबर को सुडाना गांव निवासी साहिल और हिसार के सिहगवा निवासी निखिल को गांधी कैंप रोहतक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद हुई है। उनसे छीना हुआ मोबाइल व कुछ रुपये बरामद हुए है। आरोपी नशा के आदी है और इसी के लिए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया।
--------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article