{"_id":"632766929495b74f82222a7e","slug":"attention-vicious-cheating-by-being-your-own-rohtakcity-news-rtk658411946","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! अपना बनकर ठगी कर रहे शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! अपना बनकर ठगी कर रहे शातिर
विज्ञापन
रोहतक। शातिर ठग अब अपना बनकर लोगों के खातों से नकदी निकाल रहे हैं। बलियाणा में जहां युवक के मामा का दोस्त बनकर ठगों ने 60 हजार रुपये निकाल लिए, वहीं खरावड़ में युवती से मंदिर का पुजारी बनकर 50 हजार की ठगी कर ली। दोनों केस आईएमटी थाने में केस दर्ज किये गए हैं।
मामला एक : दो रुपये भेजकर लिंक भेजा, क्लिक करते ही कट गए पैसे
पुलिस के मुताबिक बलियाना गांव के युवक सुमित ने दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उसके मोबाइल पर अगस्त माह में कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसके मामा का दोस्त बोल रहा है। उसके मामा को पैसे भेजने थे। उन्होंने आपका नंबर दिया है। सुमित ने विश्वास करके कह दिया, पैसे भेज दीजिए। आरोपी ने पहले 2 रुपये भेजे। इसके बाद एक लिंक भेजा। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से छह बार में 10-10 हजार रुपये कट गए। उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब थाने में लिखित शिकायत दी है।
मामला दो : पुजारी बनकर बोला, पैसे भेजने हैं, आपके पापा ने दिया नंबर
पुलिस के मुताबिक खरावड़ गांव की युवती कविता ने दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर को उसके पिता के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं पुजारी बोल रहा हूं। आपको पैसे भेजने हैं। उसके पापा ने उसे मोबाइल फोन दे दिया। तब आरोपी ने उसका पेटीएम या फोन पे अकाउंट मांगा। उसने अकाउंट नंबर दे दिया। इसके बाद आरोपी ने पैसे भेजे, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते फोन पे पर पैसे नहीं आए। उसने गूगल अकाउंट दे दिया। आरोपी ने 10 रुपये भेजे, जैसे ही उसने पैसे लेने के लिए क्लिक किया, तभी खाते से दो बार में 25-25 हजार रुपये कट गए।