{"_id":"67821e3ca86caec35c071504","slug":"attention-of-bihar-madhubani-the-body-of-a-youth-missing-since-january-1st-was-found-in-drain-no-6-rohtak-news-c-197-1-snp1001-130631-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिहार मधुबनी के ध्यानार्थ रू पहली जनवरी से लापता युवक का शव ड्रेन नंबर-6 में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिहार मधुबनी के ध्यानार्थ रू पहली जनवरी से लापता युवक का शव ड्रेन नंबर-6 में मिला
Sat, 11 Jan 2025 04:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:13 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ऋषिकुल कॉलोनी से पहली जनवरी को संदिग्ध अवस्था में लापता हुए युवक का शव आदर्श नगर स्थित ड्रेन नंबर-6 में उतराता मिला है। शव देखकर लोगों ने मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
शुक्रवार शाम को आदर्श नगर स्थित ड्रेन नंबर-6 की पुलिया से आगे युवक का शव उतराता देखकर लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच की युवक की पहचान ऋषिकुल कॉलोनी निवासी प्रहलाद (21) के रूप में हुई है। मामले का पता लगते ही युवक की मां रेनू मौके पर पहुंची और शव की पहचान बेटे के रूप में की।
मूलरूप से बिहार के मधुबनी की रहने वाली रेनू देवी ने बताया कि वह ऋषिकुल स्कूल के पास गली नंबर-दो में रहते हैं। उनके पति प्रदीप की पहले ही मौत हो चुकी है। उनका बेटा प्रहलाद पहली जनवरी की रात को सात बजे घर से बिना बताए चला गया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं था। उन्होंने 5 जनवरी को सेक्टर-27 थाना में बेटे के बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। अब बेटे का शव ही मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने नमूने एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
3 दिसंबर, 2024 को हुई थी बेटे की शादी
रेनू देवी ने बताया कि उनके बेटे की शादी 3 दिसंबर, 2024 को उनके बेटे की शादी सोनीपत में ही रह रही युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही बेटे की ससुराल पक्ष से अनबन चल रही थी। महिला ने मामले में निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
-
युवक का शव ड्रेन में पड़ा मिला है। वह 1 जनवरी से लापता था। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसमें मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
- इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत