{"_id":"69fa48d41b7a710af101399e","slug":"attention-kannauj-after-45-hours-the-body-was-found-in-a-minor-near-goyla-kalan-village-12-km-away-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-123447-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नाैज के ध्यानार्थ : 45 घंटे बाद 12 किलोमीटर दूर गोयला कलां गांव के पास माइनर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नाैज के ध्यानार्थ : 45 घंटे बाद 12 किलोमीटर दूर गोयला कलां गांव के पास माइनर में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मांडोठी गांव के निकट से गुजर रही एनसीआर माइनर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव 45 घंटों बाद 12 किलोमीटर दूर गोयला कलां गांव के पास मिला है। पुलिस ने शव को माइनर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गौरतलब है कि रविवार की शाम उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले 23 वर्षीय प्रशांत नहाने के लिए माइनर में गए थे और वह पानी के तेज बहाव मेें डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया था लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को भी सुबह से शाम तक सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हो सका। अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चले गए थे। मौके पर मौजूद कुछ बच्चों ने युवक को डूबते देखा तो शोर मचाया। 45 घंटों तक की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हो सका।
रविवार की शाम एनसीआर माइनर में डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। शव घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर गोयला कलां गांव में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-नरेश कुमार, एसएचओ, थाना आसौदा, बहादुरगढ़।