{"_id":"66c5aa693bfa7675950efacb","slug":"attempt-was-made-to-steal-cash-by-breaking-into-pnb-atm-in-rohtak-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पीएनबी के एटीएम को तोड़ कैश चोरी का प्रयास किया, शीला बाईपास के नजदीक लगे कैश डालने के बाद घुसे थे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पीएनबी के एटीएम को तोड़ कैश चोरी का प्रयास किया, शीला बाईपास के नजदीक लगे कैश डालने के बाद घुसे थे चोर
Wed, 21 Aug 2024 02:20 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:20 PM IST
सार
रोहतक में एटीएम में अंदर घुसे दोनों युवकों ने एटीएम मशीन के नीचे के दरवाजे को तोड़कर ट्रे से कैश निकालने का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। 18 और 19 अगस्त को छुट्टी होने के कारण एटीएम बंद था।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के अर्बन एस्टेट थानाक्षेत्र के नया बस अड्डा शीला बाइपास के पंजाब नेशनल बैंक एटीएम को तोड़कर चोरों ने कैश चुराने का प्रयास किया है। हालांकि चोर कैश चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। चोरों की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित सुमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैनीपुरा में रहते हैं और पंजाब नेशनल बैंक तिलकनगर शाखा में बतौर वरिष्ठ प्रबंधक तैनात है। उनकी शाखा का एक एटीएम सेक्टर- तीन नया बस अम्डा शीला बाइपास पर लगा हुआ है। इस एटीएम में सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड की कैश डालने की जिम्मेदारी है। 17 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उक्त कंपनी के कर्मचारियों ने कैश डाला था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दो युवक एटीएम के अंदर गए और एक उसके बाहर खड़ा हो गया। अंदर घुसे दोनों युवकों ने एटीएम मशीन के नीचे के दरवाजे को तोड़कर ट्रे से कैश निकालने का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। 18 और 19 अगस्त को छुट्टी होने के कारण एटीएम बंद था। 20 अगस्त को सभी एटीएम की फुटेज चेक की जा रही थी तो उसमें दो युवक एटीएम से कैश चोरी करने का प्रयास करते हुए देखे गए। पीड़ित वरिष्ठ प्रबंधक की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन