फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attempt to kidnap young man from home in Gudhan, chain also broke

गुढ़ाण में युवक का घर से अपहरण का प्रयास, चेन भी तोड़ी

Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap young man from home in Gudhan, chain also broke
गांव गुढ़ान से एक युवक का घर से अपहरण का प्रयास किया गया। साथ में सोने की चेन भी तोड़ ली। इस संबंध में विक्रांत टिटौली व श्यामू कटसेरा सहित अन्य के खिलाफ मारपीट, अपहरण के प्रयास व लूटपाट करने का केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को पीड़ित पिता-पुत्र पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना से मिले और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुढ़ान गांव निवासी मनोज ने दी शिकायत में बताया कि वह निगाना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रहता है। 15 मई को दोपहर घर पर सो रहा था। दो गाड़ियों में एक दर्जन युवक आए और आते ही उससे मारपीट करने लगे। उसकी मां बचाव में आई तो उसे धक्का मारकर गिरा दिया और चेन तोड़कर ले गए। उसका युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। जब परिवार के लोग गाड़ी के आगे आने लगे तो उसे मारपीट करते हुए रास्ते में नीचे उतार दिया। आरोपियों के पास हथियार थे। उसने आरोपी विक्रांत टिटौली व श्यामू कटसेरा को पहचान लिया है। इसके बाद भी उसके पास फोन पर धमकी आई। उसे व उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने विक्रांत व श्यामू सहित अन्य के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। मनोज के पिता बलबीर सिंह का कहना है कि वे शुक्रवार को एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed