फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attack with sticks, case registered

Rohtak News: लाठी-डड़े से हमला, केस दर्ज

Tue, 26 Mar 2024 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Mar 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Attack with sticks, case registered
बेरी। शहर चौकी के अंतर्गत पाना बैठान में एक परिवार पर लाठी-डड़े से हमला कर दिया। हमले की सूचना बेरी शहर पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में पाना बैठान निवासी सुरेंद्र ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पड़ोसी के साथ नाली को लेकर कहासुनी हुई थी और फाग वाले दिन सुबह 8 बजे वह व उसकी पत्नी घर पर मौजूद थे। उसका लड़का मकान के गेट पर खड़ा हुआ था। तभी पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डड़े से हमला कर दिया। हमले के बाद उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल का कहना है कि लाठी-डड़े से हमला करने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed