Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attack on two youths and a woman by calling them shooters of Bhau Gang

Rohtak News: भाऊ गैंग का शूटर बताकर दो युवकों और महिला पर हमला

Mon, 10 Feb 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Attack on two youths and a woman by calling them shooters of Bhau Gang
रोहतक/कलानौर। कलानौर खंड के गांव बलंब के फार्म हाउस पर दो भाइयों व उसकी मां पर तीन कारों में सवार होकर आए युवकों ने हमला कर दिया। रॉड व बिट्टों (डंडों से) से पीटा। आरोपी खुद को भाऊ गैंग के शूटर बता रहे थे। पुलिस ने आरोपी भगवतीपुर गांव निवासी अरुण व विजय सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलंब गांव निवासी जितेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे अपने खेत में बने फार्म हाउस पर परिवार सहित बैठा था। उसी समय सफेर रंग की कार आई। उसमें से उतरे तीन-चार युवकों ने आते ही उसके ऊपर रॉड व बिट्टों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका भाई बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की। तब दो अन्य गाड़ियों में सवार 10 से 12 युवक और आ गए। दोनों भाइयों को मां ने बचाने का प्रयास किया तो उसके ऊपर भी हमला कर दिया। वारदात फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो हमलावर मौके से भागने लगे। तभी एक कार सड़क किनारे नाले में पलट गई। आरोपी कार से निकलकर दो गाड़ियों में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन

वर्जन
बलंब गांव के फार्म हाउस पर मारपीट का मामला सामने आया है। इससे पहले दोनों पक्षों में शादी के दौरान झगड़ा हो गया था। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द काबू कर लिया जाएगा। दो कार बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल, थाना प्रभारी कलानौर
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed