फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attack on police who went to arrest wanted accused, case against 18

Rohtak News: वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, 18 पर केस

Sat, 04 Jan 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Attack on police who went to arrest wanted accused, case against 18
शहर के विजय नगर में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर वीरवार देर रात परिजनों व आसपास के लोगों ने हमला कर दिया। इसमें उपनिरीक्षक सुशील कुमार, पीएसआई विकास, प्रधान सिपाही देवेंद्र, प्रधान सिपाही अश्वनी घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को दाखिल कराया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल पुलिस की गाड़ी तोड़ दी, बल्कि लूटपाट भी की। शिवाजी कॉलोनी थाने में आरोपी प्रदीप के माता-पिता समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, हवलदार देवेंद्र कुमार की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी सचिन उर्फ बालंदिया को अदालत में पेश किया गया। वहां से दो दिन के रिमांड पर आरोपी को लेकर पूछताछ की जा रही थी। उसकी निशानदेही पर किला रोड निवासी आरोपी अनमोल उर्फ जुल्मी, शीतलनगर निवासी प्रीतम और हर्ष उर्फ जतिन को गिरफ्तार किया गया था। अब विजय नगर निवासी प्रदीप को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर वीरवार रात को दो सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी गए थे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी अपनी कार को लेकर गए थे और उसमें प्रीतम भी साथ था। प्रदीप अपने घर पर मिला और उसे गिरफ्तार करके जब कार की ओर ले जाने लगे तो उसने शोर मचा दिया। इस पर माता-पिता व पड़ोसियों को एकत्र कर लिया। एकत्रित लोगों ने प्रतीम व व प्रदीप को छुड़ा लिया। आरोप यह भी है कि कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस के साथ मारपीट की। सोने की चेन, चांदी का कड़ा व अन्य सामान ले गए। आरोपियों में प्रदीप, क्रांति, जयसिंह, पराग, अनुराग, सविता, बनिता, ललिता आदि को नामजद किया गया हैं। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने डायल 112 और साथी पुलिसकर्मियों को सूचना दी थी। इसके बाद ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल पुलिसकर्मियों को बचाया जा सका। हालांकि, पुलिस की गाड़ियों की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed