फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Attack on max driver and put the fire car

मैक्स चालक पर हमला, गाड़ी को लगाई आग

Sat, 28 Dec 2013 10:15 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
चरखी दादरी/ब्यूरो। Updated Sat, 28 Dec 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
Attack on max driver and put the fire car

विज्ञापन
गांव रानीला में किराये के विवाद पर तीन युवकों ने एक मैक्स चालक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी को आग भी लगा दी। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुछ युवक गांव रानीला निवासी संदीप की मैक्स गाड़ी को रोहतक किराये पर लेकर गए थे।

वापस गांव रानीला पहुंचने पर संदीप ने उक्त युवकों से किराये के पैसे मांगे तो वे भड़क उठे और उन्होंने चालक संदीप पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने संदीप की बुरी तरह पिटाई की और गाड़ी पर तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

बाद में संदीप अपने परिजनों को साथ लेकर गाड़ी लेने मौके पर पहुंचा लेकिन तब गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना बौंद पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके का मुआयना कर संदीप की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed