{"_id":"664a8073c314d6c6b400af74","slug":"attack-on-family-after-entering-the-house-three-arrested-and-handed-over-to-police-rohtak-news-c-17-roh1020-426381-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, तीन को पकड़ कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, तीन को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
नया बांस गांव में जब एक परिवार शनिवार की शाम को सोने की तैयारी कर रहा था, तभी करीब तीन दर्जन बदमाश घर में घुस गए और परिवार पर हमला कर दिया। हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीन बदमाशों को दबोच लिया। अन्य भागने में कामयाब रहे।
पुलिस ने महिला के बयान पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। भूमि पत्नी मोहित ने शिकायत में बताया है कि वह और उनका परिवार शाम करीब 9:00 बजे सोने की तैयारी कर रहा था। तभी कई वाहन उनके मकान के बाहर आकर रुके। उस समय मोहित मकान का दरवाजा बंद करने के लिए गेट पर था। गाड़ियों से कई युवा नीचे उतरे, जिनके हाथों में हथियार व डंडे, लाठियां थीं। ऐसा देखकर मोहित अंदर भाग लिया। तभी सभी बदमाशों ने मकान में घुसकर सभी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आवाज लगाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे तो सभी बदमाश फरार हो गए। तीन युवकों को ग्रामीणों ने घेर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। भूमि ने बताया कि बदमाश उसकी एक सोने की चेन भी गले से तोड़ ले गए और लाखों रुपये की फिरौती भी मांगी। ग्रामीणों के आने की वजह से बदमाशों को भागना पड़ा। हालांकि मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर कैद हो गए, जो एक युवक बंद गेट पर चढ़ता नजर आ रहा है। थाना प्रभारी सुलेंदर का कहना है कि घर में घुस कर हमला करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है। सभी अलग-अलग गांव के बताए जा रहे हैं।