{"_id":"663f28876cd439876c029b76","slug":"attack-on-family-after-breaking-into-house-one-handed-over-to-police-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110220-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, एक को किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, एक को किया पुलिस के हवाले
Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
बेरी। छुछकवास चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव खेड़ी होशदारपुर में चोरी करने घर में घुसे लोगों ने परिवार के लोगों के साथ डंडों से पिटाई की और अलमारी से नकदी व सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने डायल 112 को दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी होशदारपुर निवासी अनिल ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था। सुबह करीब सवा चार बजे अलमारी खुलने की आवाज सुनाई दी तो पत्नी ने देखा तो दो व्यक्ति अंदर कमरे में घुसे हुए थे। इसके अलावा तीन व्यक्ति लोहे के डंडे लिए हुए चारपाई के साथ खड़े थे व एक-दो व्यक्ति दरवाजे के पास खड़े हुए थे। जब उसने अंदर कमरे में घुसे हुए लोगों को देखकर परिजनों को आवाज लगाई तो उन्होंने लोहे के डंड़े से हमला बोल दिया। उसके पति व परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव किया तो उनमें से एक युवक बोला गोली मार दो तभी दूसरे युवक ने जेब की तरफ हाथ लगाया तो बोला रिवाल्वर तो गाड़ी में ही रह गया। फिर उन्होंने डंड़े मारने शुरू कर दिए। हमले में परिवार के तीनों को काफी चोंटें आई। जब हमले के बाद युवक भागने लगे तो उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हमले के बाद जब अंदर कमरे में रखी अलमारी में सामान चेक किया तो एक चैन, दो बाले व 2 लाख 60 हजार रुपये नगदी गायब मिले। घर में घुसकर हमले व चोरी होने की शिकायत छुछकवास चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खेड़ी होशदारपुर में घर में घुसकर हमला करने व चोरी करने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है।
- नितिश कुमार, चौकी प्रभारी छुछकवास
विज्ञापन
गांव खेड़ी होशदारपुर में घर में घुसकर हमला करने व चोरी करने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर अन्य की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- नितिश कुमार, चौकी प्रभारी छुछकवास