फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   At the last stage of life, only the pieces of liver are not giving support

जीवन के अंतिम पड़ाव पर जिगर के टुकड़े ही नहीं दे रहे सहारा

Thu, 12 Aug 2021 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
At the last stage of life, only the pieces of liver are not giving support
जीवन के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके बुजुर्ग माता-पिता को जिगर के टुकड़े ही बेसहारा करने पर आमादा हैं। संपत्ति के लिए जिगर के टुकड़े ही बुजुर्ग माता-पिता का उत्पीड़न कर रहे हैं। कोई बुजुर्ग खुद के बनवाए आशियाने में रहने को तरस रहा है तो कोई पेट भरने के लिए इधर-उधर, भटक रहा है। वहीं, संपत्ति संतान के नाम नहीं करने पर बुजुर्ग को खून के आंसू रुलाया जा रहा है। जुलाई माह में ऐसे 29 मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन को प्रशासन से राहत मिल गई है। अन्य फरियादी बुजुर्गों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुजुर्गों के उत्पीड़न के मामलों में सरकार की हिदायत पर प्रशासन प्राथमिकता से सुनवाई करके फरियादियों की समस्या का समाधान कर रहा है। हैरानी तो यह है कि जिस रफ्तार से मामलों को निपटाया जा रहा है, उससे ज्यादा रफ्तार से फरियाद आ रहे हैं। जुलाई माह में शहर से करीब 29 बुजुर्गों ने संपत्ति की वजह से संतान से मिल रहे उत्पीड़न से संबंधित फरियाद की गुहार लगाई है। जिनकी प्रशासन रोजाना सुनवाई करके निपटाने में जुटा है।
विज्ञापन

बेटे ने मकान कब्जाने के लिए लगा दिया है ताला
कलानौर के बुजुर्ग ने बताया कि उसके तीन पुत्र व दो बेटियां हैं। पत्नी का निधन होने पर संतान में संपत्ति बांट दी। अपने लिए एक मकान रखा ताकि उसमें रह सके। अब उसके बेटे ने मकान कब्जाने के लिए ताला लगा दिया है, जिसकी वजह से उसके सामने रहने का संकट पैदा हो गया है। फरियाद लगाई है कि जीवनयापन के लिए ताला खुलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा से मारपीट करते हैं बेटा-बहू
काठ मंडी निवासी वृद्धा ने बताया कि उसके पुत्र व उसकी बहू ने जबरन कमान कब्जा लिया है। दोनों आए दिन मारपीट करके प्रताड़ित करते हैं। दोनों चाहते हैं कि वह परेशान होकर घर छोड़कर चली जाए। यही नहीं, उसके सामने भरपेट भोजन का भी संकट बना हुआ है। पीड़ित वृद्धा ने प्रशासन से बेटा व उसकी बहू के उत्पीड़न से राहत की फरियाद लगाई है।
शारीरिक और मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताड़ित
रूप नगर निवासी एक वृद्ध ने संतान पर मारपीट करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी संतान संपत्ति कब्जाना चाहती है। मन की इच्छा पूरी नहीं होने की वजह से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित वृद्ध ने प्रशासन से राहत दिलाने की फरियाद लगाई है।

सीनियर सिटीजन की समस्याओं का निस्तारण करने को लेकर शासन के निर्देश पर प्रशासन काफी संजीदा है। हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच करके निस्तारण किया जा रहा है। शहर में बुजुर्गों के उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर मामले संपत्ति कब्जाने को लेकर उत्पीड़न के हैं।
-राकेश सैनी, एसडीएम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed