फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Assured that the employees' demands would be met soon.

Rohtak News: कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया

Sun, 28 Dec 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Dec 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Assured that the employees' demands would be met soon.
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गैर-शिक्षक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को कुलसचिव कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत की अध्यक्षता में कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। इसमें क्लर्कों के लिए अनिवार्य एसईटीसी टेस्ट के मामले को सुलझाने के लिए विशेष कमेटी बनाने के आदेश दिए गए। पिछले 4 वर्षों से रुके हुए वेतन (एडमिट) को जल्द जारी करने और 3200-3600 ग्रेड पे के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने का आश्वासन दिया गया।अनुसूचित जाति की रुकी हुई 10 पोस्टों को भरने के लिए क्रीमी लेयर की स्थिति स्पष्ट करने हेतु सरकार को पत्र लिखा जाएगा। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि पूरे डिमांड चार्टर पर प्रशासन के साथ एक बैठक जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। बैठक के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए संघ के प्रधान सुरेश कौशिक एवं अन्य पदाधिकारियों ने कुलपति व कुलसचिव का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed