फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   assassinated to establish supremacy

खुलासाः गांव में वर्चस्व स्थापित करने के लिए गांव के ही युवक ने शूटरों ने करवाई हत्या

Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
assassinated to establish supremacy
assassinated to establish supremacy
रोहतक। गांव चमारियां में भूप सिंह उर्फ भुला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव के ही युवक के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 16 जून की शाम को भूप सिंह उर्फ भुला साइकिल पर खेत से वापस गांव मे आ रहा था। जब वह गांव में स्थित स्कूल के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने भूप सिंह पर हमला कर दिया। भूप सिंह जान बचाने के लिए भागकर एक घर में घुस गया। लेकिन दोनों युवकों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और घर में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और हवाई फायर करते हुए बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने 2 जुलाई को अंकित निवासी गांव डीघल (झज्जर) व हरदीप निवासी गांव बिजवासन (दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गांव चमारियां निवासी संदीप के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। संदीप की भूप सिंह के साथ दुश्मनी थी। दोनों पक्षों में आपस में कई मामले दर्ज हैं। भूप सिंह के चाचा के लड़के की मंजीत की हत्या हुई थी, जिसमें संदीप पर षड्यंत्र करने का आरोप लगा था। संदीप हाईकोर्ट से जमानत पर आया हुआ है। उक्त मामले में भूप सिंह गवाह था। भूप सिंह को रास्ते से हटाकर संदीप गांव में अपना दबदबा बनाना चाहता था। संदीप ने भूप सिंह की हत्या के लिए अंकित व हरदीप से संपर्क किया। संदीप ने भूप सिंह की रेकी की और भूप सिंह की लोकेशन के बारे में अंकित व हरदीप को बताया। अंकित व हरदीप हथियारों से लैस होकर बाइक पर सवार होकर गांव चमारियां पहुंचे और संदीप का इशारा पाकर उन्होंने गोली मारकर भूप सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हरदीप अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। आरोपी की गांव में रंजिश है, जिसमें दूसरे पक्ष ने कुछ दिनों पहले हरदीप के साथ मारपीट की थी। जिसमें हरदीप का हाथ टूट गया था। हरदीप को बदला लेना था, जिसके लिए उसे सहयोग की जरूरत थी। इस कारण हरदीप की संदीप व अंकित के साथ दोस्ती हो गई। आरोपी हरदीप, अंकित व संदीप ने मिलकर करीब एक सप्ताह पहले हथियारों के बल पर पानीपत में कार लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed