फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ashwani of Bahadurgarh becomes president of Powerlifting Sports Association Delhi.

Rohtak News: बहादुरगढ़ के अश्वनी बने पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष

Mon, 15 Apr 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Ashwani of Bahadurgarh becomes president of Powerlifting Sports Association Delhi.

विज्ञापन

बहादुरगढ़। पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली की एजीएम में प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव किए गए हैं। सर्वसम्मति से बहादुरगढ़ निवासी अश्वनी मलिक को पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली का निर्विरोध अध्यक्ष और प्रदीप यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली राज्य के सचिव सुनील कुमार ने बैठक में मौजूद सदस्य को बताया कि संगठन के अध्यक्ष महेश प्रसाद और कोषाध्यक्ष कंवरजीत सिंह अपनी मनमानी कर रहे हैं। वह पावरलिफ्टिंग इंडिया की बुराई करने के साथ-साथ दूसरे समानांतर पावरलिफ्टिंग संघों के कार्यक्रमों में भी जा रहे हैं। कोषाध्यक्ष कंवरजीत सिंह एसोसिएशन के फाइनेंस संबंधी हिसाब किताब भी सार्वजनिक नहीं रहे। इसके बाद
विज्ञापन

बैठक में मौजूद संगठन के तमाम सदस्यों ने अध्यक्ष महेश प्रसाद और कोषाध्यक्ष कंवरजीत सिंह को हटाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई और एजीएम की बैठक में उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में ही अश्वनी मलिक को प्रधान और प्रदीप यादव को कोषाध्यक्ष के प्रस्ताव पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली राज्य के सचिव सुनील कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और संघ को मजबूती से चलने के लिए प्रेरित भी किया। वहीं अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेने के बाद अश्वनी मलिक ने कहा कि वह खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और नए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप जाने पर पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया है।



-फोटो 69 : पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली की एजीएम में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य।



---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed