फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ashita who won two gold medals in shooting, received scholarship of 75 lakh from Stanley College

Rohtak: शूटिंग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली आशिता को स्टेनली कॉलेज से 75 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली

Sat, 28 Oct 2023 01:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Oct 2023 01:55 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के जाने माने शिक्षण संस्थान स्टेनली कॉलेज, पर्थ की तरफ से आशिता को 75 लाख रुपए की स्कॉलरशिप के साथ कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई का अवसर दिया है। कॉलेज में दाखिला संबंधी पत्र छात्रा के स्कूल पहुंचा है। यह प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
Ashita who won two gold medals in shooting, received scholarship of 75 lakh from Stanley College
आशिता पंडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे को मायना की आशिता पंडाल ने चरितार्थ किया है। लड़कियों की ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-19 की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया के जाने माने शिक्षण संस्थान स्टेनली कॉलेज, पर्थ की तरफ से आशिता को 75 लाख रुपए की स्कॉलरशिप के साथ कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई का अवसर दिया है। कॉलेज में दाखिला संबंधी पत्र छात्रा के स्कूल पहुंचा है। यह प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात है। आशिता ने इससे पहले मध्य प्रदेश में खेल छात्रवृति पर स्कूल में  प्रवेश पाया है।

विज्ञापन


अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि बेटी आशिता एयर पिस्टल की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। भिवानी एमसी कालोनी स्थित शूटिंग स्पोर्ट्स खेल संस्था में कोच प्रदीप बेनीवाल से कोचिंग ले रही है। शूटिंग खेल में राष्ट्रीय स्तर व मध्य प्रदेश में प्रथम रैकिंग प्राप्त करने पर उसे यह छात्रवृति मिली है। 
विज्ञापन


पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की फिजिक्स विभाग की सहायक प्रोफेसर रीना ग्रेवाल ने बेटी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आशिता को दादी धनपती देवी, चाचा सतपाल पंघाल, मामा प्रवीण ग्रेवाल, मामी डॉ. कविता दलाल ने शुभकामनायें दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed